logo


News

रुड़की में खेल स्टेडियम की मांग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन..

रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कौशिक ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने रुड़की क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए खेल स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। साथ ही सोनाली पार्क के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया।

गौरव कौशिक ने कहा कि रुड़की के युवा प्रतिभा, ऊर्जा और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण हैं। यदि उन्हें उचित संसाधन और मंच मिले, तो वे राज्य और देश का नाम और अधिक रोशन कर सकते हैं।

इस मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि उत्तराखंड उनके नेतृत्व में लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Abhishek Sharma

Roorkee

+91-9897541866 , 7017078146

news@newsplusroorkee.com

Follow Us

© News Plus Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies