logo


News

रुड़की में “उड़ान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन,इंजीनियर गौरव कौशिक की पहल बनी छात्रों के सपनों की उड़ान,300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित,मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअली दी शुभकामनाएं..

रुड़की। "उड़ान" सफलता का सम्मान कार्यक्रम के तहत दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण करने वाले तीन सौ से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को सफलता के गुर दिए और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित किया। 

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा शिक्षा अनुशासन और सफलता के माध्यम से प्राप्त की सफलता छात्र छात्राओं की व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।जिस मंच से बच्चे सम्मानित हो रहे हैं यह उन्हें नई ऊर्जा देगा भविष्य में यह बच्चे विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा इस मंच से मिला बच्चों को को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करना अपनी मेहनत से ही संभव होता है,लेकिन साथ ही हम अपने सहपाठी से सीखें और सिखायें तो आपका ज्ञान और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में माता पिता के साथ उसके अध्यापक का योगदान मुख्य होता है। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए गौरव कौशिक को बधाई दीं।


केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि बच्चे अपनी मेहनत के बल पर आज इस मंच तक पहुंचे और भविष्य में यह बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शहर का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक गौरव कौशिक की सराहना करते हुए कहा प्रतिभाओं को इस प्रकार का मंच प्रदान किया इससे बच्चों में एक नया उत्साह पैदा होगा और वह बड़ी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह अपने लक्ष्य को केंद्रित करते हुए आगे बढ़ें।

कार्यक्रम संयोजक गौरव कौशिक ने कहा कि बच्चों की किसी भी सफलता के लिए उनके माता पिता का बड़ा योगदान और समर्पण होता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह अपने माता पिता के योगदान और समर्पण को कभी भूले नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चे हमेशा बड़ा सोचें और बड़े सपने देखें अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष जरूर बड़ा होगा लेकिन जब आप अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे तो खुशी भी बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि दृढ़ता और संकल्पता के साथ हर परिस्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना है। कार्यक्रम में करीब 40 स्कूलों के दसवीं और बारहवीं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राएं सम्मानित किये गए। इसके साथ ही स्कूलों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,अजीत चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा,जीएसटी कमिश्नर अभय पांडेय,न्यूरो सर्जन डॉक्टर अंकुर सक्सेना,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा,डॉक्टर सौरभ गुप्ता,संजय अरोड़ा,डॉक्टर अनिल शर्मा,डॉक्टर अर्पित सैनी, सतीश कुमार कौशिक,सुनील साहनी,दिनेश कौशिक, हंसराज सचदेवा,हरपाल सिंह सैनी,ध्रुव गुप्ता,रामगोपाल शर्मा,संजय शर्मा,सावित्री मंगला,वैद्य टेकबल्लभ,राकेश गिरी,नितिन गोयल,आकाश जैन,विवेक गुप्ता, प्रमोद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

News Plus Roorkee
Get In Touch

Editor in Chief - Abhishek Sharma

Roorkee

+91-9897541866 , 7017078146

news@newsplusroorkee.com

Follow Us

© News Plus Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies