logo


News

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रुड़की में सियासी उबाल, क्षेत्रीय मांगों को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन, पुलिस ने मिलिट्री चौक से उठाकर किया नजरबंद..

रुड़की में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले हंगामा, यूकेडी कार्यकर्ताओं का विरोध, दर्जनों हिरासत में

रुड़की:- रुड़की में पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले राजनीतिक माहौल गर्मा गया। क्षेत्रीय समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यूकेडी कार्यकर्ता मिलिट्री चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे थे और मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती दिखाते हुए यूकेडी के दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। सभी को बसों में भरकर गंग नहर कोतवाली ले जाया गया, जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया।
यूकेडी नेताओं का कहना है कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी कई अहम समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर भी उन्हें हिरासत में लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया।वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक न हो, इसके चलते एहतियातन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
फिलहाल गंग नहर कोतवाली में नजरबंद किए गए यूकेडी कार्यकर्ताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
News Plus Roorkee
Get In Touch

Editor in Chief - Abhishek Sharma

Roorkee

+91-9897541866 , 7017078146

news@newsplusroorkee.com

Follow Us

© News Plus Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies