रुड़की। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का चावला ट्रेडर्स द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चों को उपहार भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के संयोजक कमल चावला ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और अनुशासन ही उनकी सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है।
कमल चावला ने आगे कहा कि इस बार यह कार्यक्रम सीमित स्तर पर आयोजित किया गया है, जिसमें केवल परिवार से जुड़े कुछ बच्चों को ही सम्मानित किया गया। लेकिन भविष्य में इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि शहर के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में संभव, अभिनव, हार्दिका और अरहान शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर कमल,सांची चावला,महेश, रेखा, देवाशी चावला, दीप, तुषार मदान, सीमा, गौरव, मोहित चावला,ताहिर, शेरा, इरफान, फौजिया,मीत,सुमन रावत, अंजू, मुन्नी, कान्ता, मनोज, रत्ना, आशा, उमेश, पूजा व रतन, अरविंद धनवाल, बबलू व बबली, पॉलू ,सोनू, मनन, प्रतापन, चेतेन्द्र सिंह – बीरगांव निवासी, मरौचा, प्रवेश मास्टर, ममता मैडम, संदीप नाज़रीन, सुगंधी आदि उपस्थित रहे।
© News Plus Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies