logo


News

आरटीओ कार्यालय में हंगामा! भाकियू (कूका क्रांति) ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन का ऐलान..

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (कूका क्रांति) ने रुड़की स्थित आरटीओ कार्यालय में कथित संगठित भ्रष्टाचार, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, अवैध ओवरलोडिंग और शिकायतों के निस्तारण में अनियमितताओं को लेकर आरटीओ प्रशासन को अंतिम चेतावनी जारी की है। संगठन ने आरोप लगाया कि कार्यालय में मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

संगठन का आरोप है कि दोपहिया वाहन के आवेदकों को बिना चारपहिया वाहन का ट्रायल दिए ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जो गंभीर कानूनी अनियमितता है। इसके अलावा रात के समय क्षेत्र में ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक संचालित हो रही हैं, जबकि संबंधित अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरआई (RI) और दलालों की कथित मिलीभगत से दस्तावेजों पर गुप्त कोड अंकित कर आवेदकों को पास या फेल किया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।

भारतीय किसान यूनियन (कूका क्रांति) ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम का दुरुपयोग और जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। साथ ही कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों के लंबे समय से बंद होने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

संगठन ने आरटीओ प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (कूका क्रांति) संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।राष्ट्रीय प्रवक्ता कादिर खान ,राष्ट्रीय महासचिव सुलेमान राजपूत ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मन्नी बंसल,राष्ट्रीय मंत्री तस्लीम खान ,राष्ट्रीय महामंत्री परवेज आलम,जिला सचिव मोहित बंसल, मंगलौर नगर अध्यक्ष असलम कुरैशी..

News Plus Roorkee
Get In Touch

Editor in Chief - Abhishek Sharma

Roorkee

+91-9897541866 , 7017078146

news@newsplusroorkee.com

Follow Us

© News Plus Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies