logo


News

अनाधिकृत कॉलोनी पर HRDA की कार्रवाई, ध्वस्तीकरण की चेतावनी..

रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने भगवानपुर तहसील क्षेत्र के बहेड़की सैदाबाद में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने संबंधित प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस जारी करते हुए अवैध प्लॉटिंग पर जवाब तलब किया है और ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी है।

मामला बहेड़की सैदाबाद में कन्हैया मंदिर के समीप का है, जहां संजय पाल नामक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बिना विभागीय स्वीकृति के कॉलोनी की प्लॉटिंग कर कई प्लॉट बेच दिए गए। इतना ही नहीं, कॉलोनी क्षेत्र में दो मकानों का निर्माण भी कराया जा चुका है।शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि कॉलोनी बिना नक्शा पास कराए और बिना आवश्यक अनुमति के विकसित की जा रही है। इसके बाद विभाग की ओर से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को लेकर नोटिस जारी कर स्थल पर चस्पा किया गया।

सूत्रों के अनुसार, जिस भूमि पर कॉलोनी विकसित की गई है, वह भूमि भी विवादित बताई जा रही है। ऐसे में प्राधिकरण इस मामले को गंभीर मानते हुए आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।गौरतलब है कि समीप निर्माणाधीन वेंकट हॉल को अलग से 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है, लेकिन कॉलोनी प्रकरण में कार्रवाई सीधे अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर केंद्रित है। इस संबंध में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के एई टीएस पंवार का कहना है कि संजय पाल नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी नोटिस जारी किया है उचित कार्रवाई की जाएगी।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Abhishek Sharma

Roorkee

+91-9897541866 , 7017078146

news@newsplusroorkee.com

Follow Us

© News Plus Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies