November 4, 2025 6:38 am

Search
Close this search box.

गुघाल मेले के सकुशल संपन्न होने पर म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन…

रुड़की। गुघाल मेले के सकुशल संपन्न होने पर गुरुवार को म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कश्यप तिलयान सभा मेला गुघाल गोगा म्हाड़ी की ओर से गुरुवार को आजादनगर गोगा म्हाड़ी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद लिया। संगठन के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि मेला गुघाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया। मेले के सकुशल संपन्न होने पर गुरुवार को भंडारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर विलोक चंद कश्यप, महेंद्र कश्यप, राजीव कश्यप, सागर कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, सुमित, अरुण, संजय कश्यप व टोनी गंगा भक्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें