December 8, 2025 12:48 am

Search
Close this search box.

शोभाराम प्रजापति को बनाया गया राज्यमंत्री-जताया मुख्यमंत्री और प्रदेश हाईकमान का आभार….

न्यूज प्लस रुड़की (अभिषेक शर्मा)::

रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को एक बार फिर राज्य मंत्री का दर्जा मिल गया है। उन्हें फिर से माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी वहीं शोभाराम प्रजापति ने प्रदेश हाई कमान और मुख्यमंत्री का आभार जताया।भारतीय जनता पार्टी रुड़की के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे शोभाराम प्रजापति का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें सरकार में सम्मान मिलेगा। लेकिन पहले दो बार राज्य मंत्रियों की नियुक्ति लिस्ट में उनका नाम न आने से उनके चाहने वालो में मायूसी थी लेकिन अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है। शासन सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी पत्र के अनुसार एक बार फिर से सरकार ने बड़े सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) की जिम्मेदारी दी है। शोभाराम के पास पहले भी यह दायित्व रह चुका है और उन्होंने माटी कला उद्योग के लिए कई कार्य भी किए। अब एक बार फिर से जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायकों एवं प्रदेश हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास सरकार ने उनके ऊपर जताया है उसमें पूरी लगन से काम करके जनता को उसका लाभ पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं पात्रों तक पहुंचे यह उनकी प्राथमिका रही है और रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें