December 16, 2025 1:17 am

Search
Close this search box.

नशे में धुत थे आईआईटी के छात्र आईपीएस कुश मिश्रा ने करी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

न्यूज प्लस रुड़की (अभिषेक शर्मा)::

रुड़की। सिविल लाइंस पुलिस ने देर रात एक होटल में छापेमारी करते हुए करीब पच्चीस से अधिक युवक युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा। जिसमें अधिकतर एक बड़े संस्थान के छात्र छात्राएं थे पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया वहीं होटल को सील करने की संस्तुति ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजी है।

नशे के खिलाफ कारवाई करते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने कोतवाली प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा के नेतृत्व में रोडवेज के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने देखा कि काफी संख्या में युवक युवतियां शराब आदि का सेवन कर रहे हैं पुलिस की छापेमारी के दौरान उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो अधिकतर एक नामी संस्थान के छात्र छात्राएं निकले। पुलिस के द्वारा संस्थान को भी सूचित किया गया। वहीं भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने की चेतावनी देते हुए उन्हें संस्थान अधिकारियों के सपुर्द कर दिया। आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि होटल संचालक को सख्त हिदायत दी गई है साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होटल सील करने के लिए संस्तुति भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें