न्यूज प्लस रुड़की (अभिषेक शर्मा)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी, रुड़की के वरिष्ठ नेता चौधरी अजीत सिंह को राज्य किसान आयोग,उत्तराखंड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने व स्वागत करने कार्यकर्ता एवं भाजपा के नेता लगातार उनके घर पहुंच रहे है एवं भिन्न भिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जा रहा है।हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कुछ कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे जिसमें रुड़की जिले के अजीत सिंह को किसान आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनके दर्जा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं रानी देवयानी सिंह ने ढंढेरा स्थित गणेश वाटिका बैंकट हाल में जोश ख़रोश के साथ उनका स्वागत किया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के आवास पर भी समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उनके घर पर पहुंचकर बधाई देने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा , पूर्व जिला महामंत्री अरविंद गौतम,नवनीत चेयरमैन, मुकेश राणा,वरुण त्यागी,सचिन झबरेड़ी,रंजन त्यागी,धर्मेन्द्र उर्फ सोनू आसफनगर,सागर गोयल, राजन गोयल,राजीव राणा , प्रभात चौधरी,अभिनव राठी, अरुण चौधरी आदि ने स्वागत किया।