न्यूज प्लस रुड़की अभिषेक शर्मा::
रुड़की। सोलानी नदी पर अब नए पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा। केंद्र सरकार से पुल के लिए 38.13 करोड़ का बजट पास हुआ है। वहीं विधायक और लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया।
दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर बने सोलानी नदी के पुल को करीब दो वर्ष पूर्व भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। वहीं इसके कारण स्कूल एवं रोडवेज की बसों को काफी घूमकर सफर तय करना पड़ता था। वहीं इस पुल के निर्माण की मांग लोगों द्वारा उठाई जा रही थी। अब इस पुल निर्माण को दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि अड़तीस करोड़ से अधिक का बजट पुल के लिए पास हुआ है। पुल के बराबर ने नए पुल का निर्माण मई 2025 तक शुरू हो जायेगा जिसकी चौड़ाई करीब सात मीटर होगी और इससे अलग दोनों किनारों पर डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनेंगे। पुल निर्माण कार्य का विधायक प्रदीप बत्रा, लोनिवि अधिशासी अधिकारी विपुल सैनी समेत अन्य अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया।